BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या ऐसे में किया जा सकता है किल कोरोना न मास्क, न शोसल डिस्टेंसिग के लोग स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 8, 2021

क्या ऐसे में किया जा सकता है किल कोरोना न मास्क, न शोसल डिस्टेंसिग के लोग स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही...




रेवांचल टाईम्स - जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है और धीरे धीरे जिला प्रशासन छूट दे रही है वैसे वैसे ही लोग लापरवाह होते जा रहे है जहाँ एक तरफ कोरोना को भगाने के लिए वेक्सीनेशन किया जा रहा वही लोग बिना मास्क बिना सामाजिक बनाये झुंड लगा रहे है क्या ऐसे में कोरोना की वेक्सीनेशन कारगर सिद्ध होगी वही जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का लगा हुजूम लगा कर रखा हुआ है


मंडला बम्हनी बंजर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वेक्सीन लगवाने के लिए लोगों द्वारा लापरवाही बरतने की तस्वीर सामने आ रही है वही लोग कॅरोना की बीमारी से बचने के लिए वेक्सीन लगवाने को भीड़ जमा कर रहे हैं बिना मास्क, बिना शोसल डिस्टेंसिग के जिसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही हैं और प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है, वही तीसरी लहर न पहुँच सके जिसको लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है, वही लोगो को हिदायत दी जा रही है, भीड़ भाड़ से बचे एक जगह में ज्यादा लोग जमा ना हो इसके बाद भी जगह जगह भीड़ लग रही है लोग जमा हो रहे और ग्रामीण इलाकों में तो अब हाट बाजार बंद करवा दिया गया है। इसके बाद भी अब बाजार हाट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोग इकठ्ठा होने लगे है क्या ऐसे में कोरोना से लोग जीत पाएगे या केवल कोरोना महामारी से जितना केवल सोलागन तक सिमट कर राह जायेगा अगर समय रहते जिला प्रशासन नही जगा तो बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment