छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुई एक शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पूरे प्रदेश भर में शादी को लेकर अनेक बातें कही जा रही है। दरअसल एक दुल्हन ने पति के साथ सात फेरे लेने के बाद उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने एक शर्त रखी है उसका कहना था कि पति अगर शर्त पूरी करेगा तो वह उसके साथ जाएगी नहीं तो अपने घर में ही रहेगी। उसके बाद दूल्हे को गाड़ी से उतरकर शर्तं पूरी करनी पड़ी ।
दरसअल, शादी सम्पन्न होने के बाद दूल्हा और बारात, दुल्हन को साथ ले जाने के लिए तैयार खड़े थे। इस दौरान ऐन मौके पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। वह जिद पर अड़ गई कि जब तक उसका पति उसके साथ मिलकर पेड़ नहीं लगाएगा, वह अपने ससुराल यानी दूल्हे के साथ नहीं जाएगी।
दूल्हे ने पूरी की शर्तं
दुल्हन की जिद का पता लगते ही दूल्हा ने दुल्हन को न सिर्फ मनाया बल्कि खुशी-खुशी उसके साथ पौधे भी लगाए। इसके बाद दुल्हन खुशी से ससुराल चली गई। मामला छतरपुर जिले के बिजाबर तहसील की कुपिया गांव का है। सपना आदिवासी की शादी छतरपुर तहसील निवासी निवारिया गांव में रहने वाले संतोष आदिवासी के साथ हुई थी।
ये है मामला
सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी दुल्हन सपना आदिवासी ने फेरे पडऩे के बाद अचानक ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने जब कारण पूछा तो सपना ने पौधे लगाने के लिए कहा। सपना की बात को उसके पति एवं बारातियों ने सहषज़् स्वीकारा और सभी ने पौधे लगाए।दरअसल, सपना बकस्वाहा जंगलों को बचाने की मुहिम से जुड़ी हुई है। वह चाहती है कि लोग अपने जीवन में अधिक से पौधे लगाएं। इसलिए वह अपनी शादी में भी पेड़ लगाकार लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की है।

No comments:
Post a Comment