मण्डला 3 जुलाई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत् छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बिछिया ब्लॉक में डूंगरिया, मोचा, खटिया, नारंगी, धुतका, तिलरी तथा मंडला ब्लॉक में बोरिया ग्राम पंचायत, नैनपुर ब्लॉक में समनापुर ग्राम पंचायत, मवई ब्लॉक में भीमडोंगरी ग्राम अंतर्गत इंद्री पंचायत में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का द्वितीय चरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा इस दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यस्थल पर 206 विद्यार्थी 37 शिक्षक एवं 23 ग्राम के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment