मण्डला 3 जुलाई 2021
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला एवं जिला सहकारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में मण्डला एवं डिण्डौरी की समस्त समितियों ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। समितियों के प्रांगण में उपलब्ध भूमि में लगभग 700 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण समिति के कृषक सदस्यों एवं सहकारी सुधीजनों के करकमलों से वृक्षारोपण किया गया। मण्डला जिला का जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से बेहतर भविष्य का पुनर्निर्माण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल उद्धबोधन बड़ी तादात में कृषक सदस्यों द्वारा सुना गया। उनके साथ सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया के द्वारा प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यक्रम की संक्षिप्त में जानकारी देते हुए सहकारिता से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने को कहा गया। मण्डला जिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम लेम्प्स मलारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं अपेक्स बैंक के पूर्व संचालक राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, भीष्म द्विवेदी, संदीप सिंह, सुधीर कसार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला के प्रशासक राजेश उइके, महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल आदि की सहभागिता रही।


No comments:
Post a Comment