मण्डला 3 जुलाई 2021
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय. के. झारिया ने जानकारी दी कि टीकाकरण कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिन लोगों को पूर्व में कोविशील्ड का प्रथम डोज लग चुका है, उन्हें 5 जुलाई को कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाया जायेगा। जिन लोगों को कोविशील्ड का पहला डोज लगायें 84 दिन हो गये है, उन्हें 5 जुलाई को दूसरे डोज का टीका लगाया जायेगा। डॉ वाय.के. झारिया ने कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाने के लिये पात्र सभी लोगों को 5 जुलाई को टीकाकरण केंद्र पर आने की अपील की है। जिन लोगों को प्रथम डोज लगाना है उनसे 5 जुलाई को टीकाकरण में नहीं आने की अपील की गई है।

No comments:
Post a Comment