BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 35 नग नशीले इंजैक्शन, 90 नग निडिल एवं 3 डिस्पोजल सिरिंज जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 17, 2021

नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 35 नग नशीले इंजैक्शन, 90 नग निडिल एवं 3 डिस्पोजल सिरिंज जप्त



पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना गढा एवं क्राईम ब्रांच की टीम को एक आरोपी को 35 नग नशीले इंजैक्शन के साथ पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 17-7-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूपाताल के पास आम रोड पर नशीले इंजैक्शन बेचकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, एवं सीधे साधे तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को नशीले इंजैक्शनों को डोज देकर उनसे अपराध करवाता है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहाॅ एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम करोड़ी उर्फ नर्मदा रघुवंशी उम्र 60 वर्ष निवासी आर्य समाज मंदिर के पास गोरखपुर हाल निवासी पीली बिल्डिंग शारदा चैक गढा बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर हाथ मे ली हुई एक हरे रंग की थैली मे 20 नग फेैनेरामाईन मैलेट इंजेक्शन एविल 10 एमएल, एवं 15 नग ब्रूपे्रनोरनफिन इंजेक्शन 2 एमएल वाले तथा 90 नग निडिल एवं 3 डिस्पोजल सिरिंज रखे हुये मिला, उक्त दवा नशीली एवं प्रतिबंधित होने से मानव शरीर के लिये हानिकारक थी जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। उक्त नशीले इंजेक्शन, सिरिंज जप्त करते हुये थाना गढा में धारा 328 भादवि एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं 18 सी औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी

उल्लेखनीय भूमिका- नशील इंजैक्शन के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर नशीले इंजैक्शन जप्त करने मे उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, आरक्षक पुरूषोत्तम, लालजी, राहुल तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे प्रधान आरक्षक राम गोपाल, राममिलन, अखिलेश यादव, आरक्षक अजय सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment