रेवांचल टाईम्स :- मंडला सिटी कोतवाली अंतर्गत लगातार सूने मकानों के ताले तोड़े जा रहे हैं चोर इस कदर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं कि सिटी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी उस पर पुलिस लाइन के अंदर और आसपास लगातार चोर सक्रियता दिखा रहे हैं और चोरों को पतासाजी करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
अब वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के घर चोरी:- शुक्रवार शनिवार की देर रात्रि चोर पुलिस लाइन के सामने रेंज कंपाउंड वार्ड नंबर 19 में दो घरों के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया पीड़ित राम सिंह उइके जोकि बफर जोन वन मंडल कान्हा में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि वह अपने ग्रह ग्राम सिंगारपुर परिवार सहित शुक्रवार की शाम को गए थे। पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना दी जिस पर वे शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे घर पहुंचे तो सामने दरवाजे का ताला टूटा था अंदर सारी सामग्री बिक्री हुई थी चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरातों जिनकी कीमत करीब 80000 बताई गई ले गए। इसी के साथ करीब ₹5000 नगदी भी चोर ले गए इसी के साथ ही राम सिंह उइके के घर के ठीक बाजू में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया लेकिन कितनी चोरी हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि वन कर्मचारियों का यह रेंज कंपाउंड वही है जहां पुलिस लाइन है पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार रहते हैं पुलिस लाइन में ही करीब 1 माह पूर्व दो-तीन दिनों में 2 पुलिस अधिकारियों के घर चोरी हो गई थी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है वहीं अब पुलिस लाइन के सामने वन विभाग में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के घर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर एक तरह से पुलिस को चुनौती दे दी है।



No comments:
Post a Comment