BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत उमरिया में किया गया चलित प्रयोगशाला का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 18, 2021

ग्राम पंचायत उमरिया में किया गया चलित प्रयोगशाला का आयोजन...





रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश शासन के मंशा अनुसार और कलेक्टर महोदया जिला मंडला के महत्वाकांक्षी योजना एवं आदेशानुसार प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन मंडला जिले के संपूर्ण विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में एक जुलाई 2021 से चलित प्रयोगशाला का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में विकासखंड मोहगाँव  में प्रोजेक्ट नई उड़ान कार्यक्रम अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार एवं वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने हेतु चलित प्रयोगशाला प्रभाव शील इस हेतु आर एस भगत खंड शिक्षा अधिकारी मोहगाँव के आदेशानुसार जी एस उइके संकुल प्राचार्य सिंगारपुर एवं बी एस मसराम मंडल संयोजक मोहगाँव के मार्गदर्शन में चलित प्रयोगशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें विज्ञान विषय विशेषज्ञों द्वारा हर  पंचायतों में जाकर छात्र- छात्राओं को प्रायोगिक कार्य कराया जा रहा है। विषय विशेषज्ञों में धीरेंद्र पांडे, आसिफ खान, गणेश परते एवं हेमंत वरकडे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर छात्रों को प्रैक्टिकल करा रहे हैं।

प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला वाहन प्रभारी अशोक वरकडे एवं विशेषज्ञ दल द्वारा 17 जुलाई दिन शनिवार को मोहगाँव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में दल द्वारा संकुल प्राचार्य सिंगारपुर एवं नोडल अधिकारी जे एस उइके की उपस्थिति व सिंगारपुर जन शिक्षक नरेश पटेल, ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच श्रीमती पुसिया बाई मार्को, सचिव गोपाल सिंह धुर्वे, माध्यमिक शाला उमरिया प्रधानाध्यापक जब्बार खान, मुकेश परते सहित ग्रामीण जन तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में चलित प्रयोगशाला का आयोजन किया गया है। ग्राम पंचायत उमरिया में आयोजित चलित प्रयोगशाला में 65 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment