BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में आबकारी एवं पुलिस ने दी दबिश,बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 18, 2021

नैनपुर में आबकारी एवं पुलिस ने दी दबिश,बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी





रेवांचल टाइम्स :- नगर में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर आबकारी विभाग एवं नैनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाही की इस तरह दोनों ही विभाग की धरपकड़ लगातार जारी है। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार सुबह आबकारी उप निरीक्षक शैली सैयाम के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं नैनपुर पुलिस की टीम ने शहर एवं आसपास के गांव में विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। अवैध कच्ची मदिरा बनाने वाले क्षेत्रों में दबिश देकर टीम ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। 


अवैध शराब के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत 16 जुलाई 2021 नैनपुर थाना क्षेत्र एवं आसपास के गांव में पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है. यहां कच्ची शराब तैयार करने के लिए जंगल एवं घर में छुपाई गई कच्ची शराब एवं कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट की गई.


नैनपुर विकासखंड में अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायत लगातार मिल रही है वहां फिर अलग-अलग जगहो से शराब बिक्री की जाती है। यहीं नहीं नैनपुर के आसपास गांव के लोग भी बेचने के लिए अवैध शराब का निर्माण कर रहे हैं। 

जिससे आसपास के गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसकी सूचना लगातार आबकारी विभाग एवं नैनपुर पुलिस को दी गई जिसके बाद आज दिनांक 16 जुलाई को आबकारी पुलिस एवं नैनपुर पुलिस की जबरदस्त दबिश कार्यवाही की गई जहां कई ग्रामीण अवैध ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किए एवं शराब बनाने के ठिकानों और 28 लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर कार्रवाई की गई एवं मौके पर 25 डब्बे महुआ लाहन नष्ट किए एवं 34 (2) की कार्यवाही की गई! इस बड़ी कार्यवाही में आबकारी विभाग से आबकारी उप निरीक्षक शैली सैयाम, प्रधान आरक्षक दुर्गेन सिंह कुलेश, इशुलाल मर्सकोले,ममता बैरागी एवं नैनपुर पुलिस थाने से उप निरीक्षक नरेंद्र दुबे, उप निरीक्षक मानिक पटले, सहायक उप निरीक्षक के एस उईके उपस्थित रहे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment