रेवांचल टाईम्स - प्रशासन की लापरवाही के चलते और मांग पूरी ना होने पर विश्व हिंदू परिषद ने किया तहसीलदार और नगर पालिका अध्यक्ष का किया पुतला दहन
नैनपुर नगर के जागरूक हिन्दूओं ने विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर वार्ड क्र 5 के दुर्गा मंदिर के सामने 100 मीटर के अंदर छोटी मस्जिद के आसपास नजूल भूमि में बनी अवैध दूकानों में मांस का विक्रय किये जाने के विरोध में तहसीलदार शांति लाल विश्नोई एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल का पुतला दहन किया एवं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के युवाओं ने पुतला दहन के बाद तहसील कार्यालय का घेराव किया
गौरतलब है कि नगर प्रशासन को कई बार इस पर सख्त कार्यवाही करने की याचना की जा रही थी किंतु इसे नज़रअंदाज़ कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को लगातार आहत किया जा रहा था। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष अनुराग अवधवाल ने बताया कि लगातार हम लोगों के द्वारा यह मांग की जा रही है कि अवैध मांस का विक्रय एवं अवैध दुकान है जो वार्ड नंबर 5 मैं बनी हुई है उसे हटाया जाए लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा आज तलक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है वही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अनेकों बार इसके लिए शासन प्रशासन को आवेदन भी दिया लेकिन धन्य हो शासन-प्रशासन जिनके कानों में जू तक नहीं रेंगती अगर इनके द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आगे भी ऐसे आंदोलन जारी रहेंगे



No comments:
Post a Comment