BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के इस जिले में मुंह काला करके गधे पर उल्टा बैठा शख्स, जानिए क्यों निकली जिंदा आदमी की अर्थी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 17, 2021

मध्य प्रदेश के इस जिले में मुंह काला करके गधे पर उल्टा बैठा शख्स, जानिए क्यों निकली जिंदा आदमी की अर्थी



धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में टोने-टोटके का अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. यहां लोग बारिश न होने से परेशान हैं. लोगों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए टोटका किया. इसके तहत एक जिंदा आदमी की अर्थी निकाली और दूसरे आदमी का मुंह काला करके गधे पर उल्टा बैठाकर अर्थी के साथ घुमाया. ये वाकया जिलेके ‘सिलोदा बुजुर्ग’ गांव में हुआ.



बता दें, यहां लोगों ने फसलें बो दी हैं. लेकिन, बारिश न होने की वजह से उनकी चिंता बढ़ गई है. अब उन्हें आशंका है कि अगर बारिश में कुछ दिन और देर हो गई तो उनकी फसलें खराब हो जाएंगी. उन्हें फिर से फसलों की बुआई करनी पड़ेगी. इसके अलावा अगर बारिश नहीं हुई तो पीने के लिए पानी के लिए भी परेशान होना पड़ सकता है.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इन्हीं परेशानियों की वजह से लोगों ने इंद्र देव को मनाने के लिए टोटकों का सहारा लिया. इसके लिए लोग बड़ी संख्या में ग्राम सिलोदा बुजुर्ग में जमा हुए. उन्होंने एक आदमी को अर्थी पर लेटने के लिए तैयार किया. वहीं, दूसरी ओर गांव के पटेल को भी तैयार किया. उसका मुंह काला करके गधे पर उल्टा बैठाया और शवयात्रा के साथ शहर में घुमाया. इस शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए. शवयात्रा श्मशान पहुंची और यात्रा का समापन हुआ. लोगों को उम्मीद है कि जिंदा आदमी की शवयात्रा निकालने और गांव के पटेल का मुंह काला कर गधे पर घुमाने से अच्छी बारिश होगी.

No comments:

Post a Comment