Breaking

revanchal times new

मण्डला: दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

 

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला
 



मण्डला 13 जुलाई 2021

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जुलाई 2021 को बिछिया ब्लॉक में ग्राम हर्राभाट, इमलिया। घुघरी ब्लॉक में ग्राम नाहरवेली, बनेहरी। मंडला ब्लॉक में ग्राम पंचायत पौण्डीलिंगा अंतर्गत ग्रामों में। मोहगांव ब्लॉक में ग्राम करेगांव, अडियामाल अडियारैयत। नैनपुर ब्लॉक में खिरखिरी, तुमेगांव। मवई ब्लॉक में ग्राम देवगांव। नारायणगंज ब्लॉक परतला में चलित प्रयोगशाला पहुंची। विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों अपनी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 174 विद्यार्थी 36 शिक्षक एवं ग्राम के 28 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post