Breaking

revanchal times new

दुनिया की सबसे तीखी मिर्च ‘King Chilli’ का स्‍वाद चखेंगे UK के लोग



दीमापुर। दुनिया की सबसे तीखी मिर्च में से एक ‘राजा मिर्चा’ (King Chilli) का स्वाद अब ब्रिटेन के लोग पहली बार चखने जा रहे हैं। नागालैंड (Nagaland) में उगाई जाने वाली इस मिर्च को ब्रिटेन में निर्यात किया जा रहा है।बता दें कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च ‘राजा मिर्चा’ (King Chilli) को नागालैंड से तोड़कर गुवाहाटी भेजा गया। जहां उसे सरकारी निर्यात संगठन APEDA के गोदाम में पैक किया गया। इसके बाद वायु मार्ग से मिर्च को लंदन भेज दिया गया। स्कोविले हीट यूनिट्स (SHUs) की ओर से दुनिया भर में उगाई जाने वाली मिर्चों पर सर्वे किया गया था। इसमें नागालैंड (Nagaland) की ‘राजा मिर्चा’ को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना गया था। इसकी इस खासियत की वजह से वर्ष 2008 में उसे GI सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया था।
बता दें कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च ‘राजा मिर्चा’ (King Chilli) को देश के बाहर पहचान दिलाने के लिए APEDA ने काफी मेहनत की है। उसने नागालैंड के स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड (NSAMB) के साथ मिलकर इस संबंध में काम शुरू किया।
वाण‍िज्य मंत्रालय ने मुताबिक राजा मिर्चा (Raja Mircha) की पहली खेप, जिसे किंग चिली या भूत जोलकिया (Bhoot Jolokia) भी कहा जाता है नगालैंड से आज लंदन पहुंची है। यह निर्यात खेप गुवाहाटी होते हुए पहली बार लंदन भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new