BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महंगाई की मार- पेट्रोल-डीजल के बाद CNG और PNG के भी दाम बढ़े - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 8, 2021

महंगाई की मार- पेट्रोल-डीजल के बाद CNG और PNG के भी दाम बढ़े



जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. पेट्रोल-डीजल की महंगाई से पहले ही जनता परेशान है. अब उन्हें सीएनजी और पीएनजी की महंगाई भी झेलनी होगी. दरअसल, दिल्ली और एनसीआर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) से सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं.

आईजीएल के मुताबिक अब दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़कर 44.30 रुपये हो गए हैं, जबकि यह पहले 43.40 रुपये था. इसी तरह दिल्ली में पीएमजी के भाव 29.66 एससीएम हो गए हैं. नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं.

अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 49.98 रुपये किलो हो गया है. यहां पर पीएनजी की कीमत 29.61 रुपये प्रति एससीएम है.

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. तमाम राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर के पार चले गए हैं. ऐसे में वाहन चालकों के लिए सीएनजी एक अपेक्षाकृत सस्ता ईंधन है, लेकिन इसके दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ेगी.

No comments:

Post a Comment