रेवांचल टाइम्स - लाजी तहसील में बारिश ने अपना रुख मध्य रात्रि से बदल दिया है और लगातार बारिश हो रही है बता दें कि लाजी छेत्र मध्य प्रदेश का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है जिसे चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है यहां पर प्रतिवर्ष अधिक वर्षा होती थी किंतु मौसम एवं पर्यावरण की कमी के कारण अभी तक के लांजी क्षेत्र में कम बारिश हुई थी किंतु मध्य रात्रि से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण लाजीक्षेत्रों के किसानों में उत्साह देखी जा रही है और किसानों के द्वारा अपने अपने खेतों में खेती बाड़ी का काम करना प्रारंभ कर चुके हैं
हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है यहां पर अधिकतर लोग खेती किसानी के ऊपर निर्भर कर अपने एवं दूसरों के भरण पोषण के लिए कृषि का कार्य करते हैं
क्योंकि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है रोटी कपड़ा और मकान इसी वजह से किसानों के चेहरे में चमक नहीं थी किंतु बारिश होने के कारण अब किसानों के चेहरे में चमक दिखाई दे रही है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत


No comments:
Post a Comment