BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक सप्ताह से अनिश्चितकाल हड़ताल पर बैठे पंचायत कर्मियों का समर्थन करने पहुंचे निवास विधायक डॉ. मर्सकोले.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 28, 2021

एक सप्ताह से अनिश्चितकाल हड़ताल पर बैठे पंचायत कर्मियों का समर्थन करने पहुंचे निवास विधायक डॉ. मर्सकोले....

 




निवास:– मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा भोपाल के आह्वान पर जनपद पंचायत इकाई निवास (मंडला) द्वारा 22 जुलाई से राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह स्टेडियम मंच में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए शांतिकूल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार एक सप्ताह से जारी है। इसी क्रम में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चे की कलम बंद हड़ताल को समर्थन देने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले आंदोलन स्थल राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह स्टेडियम मंच पहुंचे। विधायक डॉ. मर्सकोले ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होनी चाहिए। वे मोर्चा की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। विधायक ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। वहीं पंचायतकर्मियों ने सामूहिक अनिश्चितकालीन कलम, कार्यालय बंद हड़ताल शुरू की है। जनपद पंचायत के लेकर सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान निवास कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते, जिला उपाध्यक्ष अशोक बड़गैया, जिला प्रवक्ता घनश्याम सूर्यवंशी, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया, हितेंद्र गोस्वामी, नवीन दुबे सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहें। एवं पंचायत ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के इस दौरान अजय मिश्रा, युवराज गजभिये, संतोष कोल्हे, पूजा शर्मा, मनोज कुमार केवट, लक्ष्मण दास पिटानिया, लक्ष्मी प्रसाद, संदीप यादव, रामगोपाल वर्ककडे, चंदन परस्ते, उपिन तिवारी, कमल कृष्ण मिश्रा, काशी रजक, पीतम झारिया, नरेंद्र गौतम, मोहित परस्ते, कुलदीप तेकाम, गणेश झारिया, श्यामलाल वर्ककडे, वीरेंद्र झारिया, राधे यादव, सुखदेव झारिया, अश्विनी मिश्रा, शैलेष मानिकपुरी, संबंधित भृत्य, चौकीदार, मेट व पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment