रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया रैयत में अनारी नाला में दो स्टॉप डेमो का निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त दोनों स्टॉप डेमो में अत्यंत घटिया वस्तुओं से निर्माण कार्य कराया गया है। यहां तक कि उसी नाले की काली मिट्टी युक्त रेत से निर्माण कार्य कराया गया है। इस प्रकार से निर्माण में लगने वाली सभी सामग्री निम्न क्वालिटी की है जिससे स्टॉप डेम शीघ्र ही पूर्णतः नष्ट हुए जाएंगे। जिससे ग्राम वासियों को आर्थिक संकट उठाना पड़ेगा।
आवेदक लंकेश कोराम, यशवंत मार्को, प्रेम सिंह धुर्वे, रामलाल कोर्चे सहित ग्रामवासियों के द्वारा ग्राम पंचायत पिपरिया रैयत के निर्माण कार्य एजेंसी व मटेरियल सप्लायर से अनेकों बार कहा गया है कि घटिया सामग्री का उपयोग ना करें किंतु उनके द्वारा ग्रामीणों की बातों को नकारते हुए उक्त दोनों स्टॉप डेमो का निर्माण कार्य घटिया क्वालिटी की सामग्रियों का उपयोग करके निर्माण कार्य कराया गया है जो नाले का काली मिट्टी युक्त रेत व 20 एम एम से डेम बनना था तो उसमें 40 एमएम गिट्टी का उपयोग किया गया, वहीं बडे बडे कत्ल भी डाले गये है। इस प्रकार से निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा स्टॉप डेमो को गुणवत्ता विहीन बनाया गया है।
आवेदक गणों ने इसकी शिकायत 26 जुलाई को जिला पंचायत मंडला में की गई है समस्त ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से उक्त घटिया स्टॉप डेमो का निरीक्षण कर निर्माण कार्य एजेंसी व मैटेरियल सप्लायर पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

No comments:
Post a Comment