रेवांचल टाइम्स - अंजनियां सूत्रों के मुताबिक ई ग्राम पंचायत अंजनिया की जनता और सड़क पर चलने वाले राहगीर लंबे समय से आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं यहां (कस्बा) अंजनिया के मुख्य मार्गो से लेकर गली मोहल्लों में विचरण करते आवारा पशुओं से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है , ग्राम पंचायत प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते आवारा पशुओं की धरपकड़ नहीं की जा रही है। ऐसी में सब्जी -फल- मंडी के समीप मुख्य मार्गों पर दिन भर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है कई बार सडी ,गली फल सब्जी खाने के दौरान आवारा पशु आपस में भिड जाते हैं और राहगीर वाहन चालकों को चोटिल कर देते हैं इसके अलावा दूसरी तरफ यहां के दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है कारण यह है कि सावन माह बारिश का दौर चल रहा है जिससे आवारा पशु इधर रात व्यतीत करने के लिए दुकानों में बैठने का सहारा ले रहे हैं जिससे यहां गंदगी फैल रही है। जिस कारण व्यापारी बंधु अन्य व्यवसायिक से जुड़े व्यक्तियों को यहां नित्य, नियम प्राय:- सुबह दुकान खोलने के दौरान यहां से गंदगी को साफ कर फिर दुकाने खोलने का सिलसिला चला रहे है। पर पंचायत का अमला इस ओर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है ग्राम पंचायत अंजनिया के द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए किए गए सारे प्रयास मौजूदा स्थिति को देखते हुए फेल नजर आ रहे है मुख्य मार्गों पर आवारा जानवरों के दर्जनों झुंड अलग-अलग हिस्सों में उपद्रव करते रहते हैं। अंजनिया ग्राम पंचायत प्रशासन की मानें तो इनके पास एकमात्र ही कांजी हाउस है। जिसमें 30 जानवरों को रखने की व्यवस्था है। और बह भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जबकि अंजनिया में आवारा जानवरों की संख्या 200 में है। जिससे एक काजी हाउस अंजनिया में आवारा पशुओं की संख्या को देखते हुए नाकाफी है।
(1)इनका कहना है
आवारा पशुओं की उपद्रव (उधम) से अंजनिया की जनता के अलावा व्यापारी दुकानदार तो यहां परेशान तो है ही । लेकिन इसी बीच ग्राम अंजनिया मैं स्थित मेन रोड बस स्टैंड मैं मेरा स्वयं का मकान स्थित है जिसमें रात के समय यहां पशुओं की गैंग मेरे घरों में घुसकर गंदगी मचाती है इस चर्चा को लेकर काफी बार ग्राम पंचायत को सूचना देते हो गया लेकिन इस और पंचायत का अमला का ध्यान बिल्कुल भी केंद्रित नहीं है।
( लक्ष्मी सारथी स्थानीय निवासी अंजनिया)
(2)इसका कहना है
अंजनिया में सुबह से लेकर शाम तक प्रतिदिन आवारा मवेशियों की हाका- गैंग पुलिस चौकी से लेकर बस स्टैंड से गुजरती हुई इंदिरा चौक तक रोजाना उत्पात मचाती है। और कभी-कभी तो सुबह मेरे द्वारा अखबार बांटने के दौरान साइकिल में रखी हुए अखबारों मैं धावा बोलते हुए अखबारों को खा जाते हैं, । ग्राम पंचायत अंजनिया को इस समस्या से अवगत कराते हुए हमें जल्द से जल्द निराकरण दिलाना चाहिए।
(गजेंद्र पटेल स्थानीय निवासी अंजनिया)
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment