रेवांचल टाईम्स – किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप पेंच व्यपवर्तन परियोजना नहर सिवनी की शाखा डी -4 का पानी खामखरेली डेम में न डालने व बजरवाडा माइनर की वनभूमि का अधिकरण कर नहर निर्माण कराए जाने की मांग की।
पेंच व्यपवर्तन परियोजना नहर की डी -4 शाखा नहर जो कलारबांकी ओर बजरवाडा क्षेत्र की 5000 हेक्टर भूमि को सिंचित कर रही है इस डी -4 शाखा को अधिकारी कर्मचारी व ठेकेदार की मनमानी से अचानक ही बीच रास्ते में पड़ने वाले खामखरेली डेम में पूरी शाखा का पानी डाला जा रहा हैं । जिससे खामखरेली डेम के टूटने की संभावना हैं क्योंकि खमखरेली डेम पहले भी 7 वर्षों में दो बार फूट चूका है और 22-23 जगह से बहुत ज्यादा सीपेज होते रहता हैं । खामखरेली डेम में पेंच व्यपवर्तन परियोजना नहर की डी -4 शाखा का पानी डालने के बाद उसे 7 मीटर ( 21 फिट ) भरा जायेगा इसके बाद ओवर - फलो होकर वह पानी बिना फोर्स के आगे बढ़ना मुश्किल है और ऐसा हुआ तो आगे के गाँवो की 5000 हेक्ट भूमि सिंचाई से वंचित रह जाएगी । डी -4 शाखा की बजरवाडा माइनर नहर में 5 हेक्ट , से कम वनभूमि आ रही है । जिसकी केन्द्र सरकार व राज्यसरकार की अनुमति मिल चुकी है । लेकिन वन विभाग नहर की खुदाई कार्य नहीं करने दे रहा हैं । अतः महोदय जी से निवेदन है । कि खमखरेली डेम पेंच व्यपवर्तन परियोजना नहर की डी -4 शाखा नहर का पानी सीधे खामखरेली डेम में न डाला जाए । तथा उसे चौरई से सिवनी आने वाली डी -4 शाखा से सीधे कलारबांकी व बजरवाडा क्षेत्र में पहुचाया जाए एवं डी -4 नहर का निमार्ण कार्य पुराने सर्वे से किया जाए एवं बजरवाडा नहर की वनभूमि को शीघ्र अधिग्रहित कर नहर निर्माण कार्य कराया जाए ।
हर्ष राय, सुमित राय, लावन डेहरिया, दिलीप राय ,रंजीत राय, सतीश दुबे ,अखिलेश राय, भरत इनवाती ,रूपलाल पंचेश्वर ,रमेश बीडीसी, रामनाथ राय ,देवेंद्र राय, विवेक राय ,देवेंद्र राय कचना वाले आदि ने कहा कि यदि अगामी 15 अगस्त 2021 तक नहर निर्माण का कार्य तीव्र गति से चालू नही किया जाता तो किसान द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवावदारी शासन प्रशासन व सिंचाई विभाग की होगी ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment