BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल्लाद बनी पुलिस! महिला की इतनी बेरहमी से की पिटाई .......जब तक महिला बेहोश नहीं हुई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 5, 2021

जल्लाद बनी पुलिस! महिला की इतनी बेरहमी से की पिटाई .......जब तक महिला बेहोश नहीं हुई



झारखंड के धनबाद में जमीन विवाद में पुलिस ने एक महिला की पिटाई कर दी. घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पिटाई को रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो को लोग अब बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करने यहां पहुंची थी. इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बर्बरतापूर्ण तरीके से महिला की पिटाई कर दी. जिससे महिला वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी. मामला धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है. जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला की डंडे से पिटाई करती नजर आ रही है. यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं.
पुश्तैनी जमीन को लेकर था विवाद धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी देवनारायण महतो ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर बागदाहा निवासी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो द्वारा जबरन कब्जा कर उक्त जमीन पर काम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. साथ ही राजगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा गया है कि मौजा डोमनपुर नं 2018, खाता नं 12, प्लाट नं 1111, रकबा कुल 41 डिसमिल उसकी पुश्तैनी जमीन है और यह जमीन आवेदक के दादा लखीराम महतो को आपसी बंटवारे में मिला था.


No comments:

Post a Comment