रेवांचल टाईम्स - जिला पंचायत उपाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष चौरई शैलेन्द्र रघुवंशी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला हरदूली में ड्रेस वितरण व ग्राम हरदुली में 11 लाख रु से बनने वाले बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। व भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई द्वारा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम हरदुली, ओरिया, हिर्री व सांख में पौधारोपण किया गया।
शैलेन्द्र रघुवंशी ने कार्यक्रम दौरान कहा की भाजपा गांव के विकाश को प्राथमिकता देती है ताकि देश का विकाश तीव्र गति से संभव हो सके।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, गज्जु पटेल,अनिल पटेल, तोखन वर्मा, गणाराम उइके, मूरत नायक, सुरेश मालवी,संतोष वर्मा, राजेश मालवी, विजय साहू, निलेश वर्मा,बलराम पटेल समेत समस्त कार्यकर्ता बंधु, ग्रामीण जन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment