BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने दिया नेमावर हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना सौपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 5, 2021

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने दिया नेमावर हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना सौपा ज्ञापन...

 



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा नेमावर हत्याकांड के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन करते सेकड़ो की संख्या में रैली निकाल कर राष्ट्पति के नाम अपर कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में सरकार एवं शासन की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को 3 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करें एवं उनकी सुरक्षा हेतु सरकार पुलिस व्यवस्था दें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा जन  आक्रोश रैली में गणतंत्र पार्टी के प्रदेश व संभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष इंजी कमलेश जी के मार्गदर्शन में मंडला जिले के गाँव गाँव से लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विरोध किया पार्टी साथ ही मंच से सरकार के विरोध में अपनी अपनी बात रखी साथ ही रैली में नारे बाजी करते हुए कलेक्टर परिसर तक पहँचे जिसमे जिले व ब्लाक के कार्यकर्ता  उपस्थित हुए एवं जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को रखते हुए प्रशासन को चेतावनी दिया अगर अपराधियों को फांसी नहीं हुई तो संपूर्ण आदिवासी समाज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेगा साथ ही जब तक कार्यवाही नही होती तब तक विरोध जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment