रेवांचल टाईम्स - आज 06 जुलाई को कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में बालाघाट, वारासिवनी, बैहर, लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। इस बैठक में सीएम हेल्पलाईन, आरसीएमएस पोर्टल, लोक सेवा गारंटी एवं ऋण वसूली के प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत


No comments:
Post a Comment