रेवांचल टाईम्स - जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी की नियुक्ति के पश्चात चौरई क्षेत्र में प्रथम आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस चौरई व नगर कांग्रेस चौरई के कांग्रेसजनों द्वारा दोनों नेताओं का स्वागत कार्यक्रम कम्यूनिटी हाल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वन्देमातरम गायन के साथ हुआ। विधायक चौधरी सुजीतसिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने अपने स्वागत पर धन्यवाद व्यक्त करते हुये अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुये क्षेत्र में मैदानी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतू कार्य करने हेतू प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि हम ओर हमारा जिला सौभाग्यशाली है कि हमें कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी जैसा नेतृत्व मिला है दोनों नेताओं की प्रेरणा से जिला का कांग्रेस संगठन ओर संगठन का मॉडल पूरे देश में अन्य कांग्रेस के संगठनों के लिये एक आदर्श है। संगठन में शक्ति है और हम संगठन की मजबूती के लिये हमेशा कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुये श्री ओक्टे ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने आपको अकेला न समझे हम सभी वरिष्ठ सदैव आपके सुख दुःख में साथ है।
चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये आशा वयक्त की की श्री तिवारी के मार्गदर्शन एवं श्री ओक्टे के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन ओर अधिक मजबूती से कार्य करेगा। कोरोना काल की दूसरी लहर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के द्वारा जिले के लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन, टेबलेट, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर आदि की में उपलब्ध कराने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर्यावेक्षक अशोक तिवारी, बैजू वर्मा, गंभीरसिंह चौधरी, आनंद बक्षी, नवीन पटेल, तीरथ ठाकुर, बिन्दुमती रघुवंशी, छबीलसिंह ठाकुर, ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रकिशोर खंडेलवाल, पूनमचंद शर्मा, लेखराम पटेल, अवनीत गंगवाल, सहित चौरई कांग्रेस के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में चौरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से संबंधित कोरोना काल में प्रभावित परिवारों के दिवंगत लोगों की आत्मा की शान्ति के 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चौरसिया के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अनुराग माहेश्वरी के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment