BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झमाझम बारिश से कहीं जनजीवन प्रभावित तो कहीं लोग पड़ रहे बीमार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 31, 2021

झमाझम बारिश से कहीं जनजीवन प्रभावित तो कहीं लोग पड़ रहे बीमार...



रेवांचल टाइम्स - जिले बीते तीन दिनों से सावन में मानसून मेहरबान है। इसमें जिले के सभी तहसील में कही रिमझिम तो कही झड़ी लगी हुई है। यह सिलसिला 24 घण्टे बना हुआ है इससे लोगो की दैनिक दिनचर्या व्यपाक रूप से प्रभावित होने लगा है। सरकारी व निजी दफ्तर में अति आवश्यक कार्य के सिलसिले में ही लोग आवाजाही कर रहे है लेकिन किसान व बारिश की आस में टकटकी लगाए अन्य वर्गों उत्साह बना हुआ । जो खेतो में नजर आने लगा है।



गौरतलब हो कि आषाढ़ माह के शुरुआती दिनों ले बारिश होने के बाद यह अंतिम सप्ताह तक सुस्त पड़ गया था। ऐसे में सावन लगते ही बारिश की झड़ी लग गई है। मौसम विज्ञानियो के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव होने का घेरा होने के कारण मानसून द्रोणिका का असर बना हुआ है यही वजह बारिश के लिए सार्थक बना है।


इसकी वजह से बारिश जिले के साथ-साथ प्रदेश के कई हिस्सों में होने का अनुमान लगाया जा रहा है वही आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताया जा रहा है। फिलहाल तीसरे गुरुवार को भी दिन भर रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश में शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल तर बतर हुए है। इस बारिश से लोगो की दिनचर्या अच्छी खासी प्रभावित भी होने लगा है इसका अंदाजा सड़क के वीरानी से लगाया जा सकता है।


आगामी दिन भी होगा बारिश से सामना


 मौसम विभाग के मुताबिक खाड़ी में कम दबाव बनने के कारण सिस्टम बना हुआ है यही सिस्टम मण्डला जिले में अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों भी बारिश की आशका जताए है। वही बारिश से अस्त व्यस्त दिनचर्या के चलते लोग राहत की चाह रख रहे थे जो वर्तमान में मिलता नजर नही आ रहा है।

       दिनचर्या के साथ सेहत भी रही बिगङ मौसम के उतार चढ़ाव से इसका असर सबसे ज्यादा सेहत पर पड़ रहा है। लोगो मे कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही वायरल फीवर की समस्या नजर आने लगी है, इससे बचाव के लिए लोग सरकारी व निजी अस्पताल का रूख कर रहे है। मौसम के प्रभाव से लोगो को अस्पताल का चक्कर लगाते हुए भी देखा जा रहा है। अस्पतालों में बीमारियों की भीड़ भी देखी जा सकती है इस समय में सबसे ज्यादा लोग सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित होते हैं।    


                                       

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment