BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत की कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 31, 2021

धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत की कार्यवाही...

 


420 आईपीसी, धारा 63, 65 कॉपी राइट एक्ट के तहत की कार्यवाही...

रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिले मे अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा था जिसके पालन मे सुमेर सिंह जगेत थाना प्रभारी परासिया ने पुलिस टीम को सक्रिय किया तो जानकारी लगी की ताज इलेक्ट्रॉनिक मेन रोड परासिया का अपनी दुकान मे लोकल प्लेन टीवी मे क्राउन कम्पनी का स्टीकर लगाकर महंगे दामों मे बेचकर एक टीवी पर 1000-1500  रूपये का अतिरिक्त लाभ कमाकर आम जनता एवं क्राउन कम्पनी  के साथ धोखाधड़ी कर रहा है उक्त सूचना को पुख्ता करने के बाद क्राउन कम्पनी के आधिकारिक व्यक्ति को बुलाकर सत्यता की जाँच करने उपरांत पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान पर रेड  कार्यवाही की गई 

तो दुकान का संचालक रेहान पिता परवेज 22 साला निवासी परासिया का लोकल टीवी पर क्राउन कम्पनी का स्टिकर लगाकर बेचता पाया गया जिसके पास से 7 नग टीवी कीमती करीब 49000 रूपये  और क्राउन कम्पनी के स्टिकर मिले जो विधिवत जप्त किये गये l

शेख रेहान का यह कृत्य धारा 420 आईपीसी, धारा 63,65 कॉपी राइट एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया l

पुलिस टीम - उनि दीपा ठाकुर, सियाराम परिहार, सउनि ओमप्रकाश मालवीय, प्र. आर. जयकिशन पाल आरक्षक युवराज, अनिल, सैनिक अजय, की उक्त कार्यवाही मे प्रमुख भूमिका रही l

No comments:

Post a Comment