BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का बन रहा मजाक, शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना ही शिकायत को किया गया फोर्स क्लोज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 15, 2021

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का बन रहा मजाक, शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना ही शिकायत को किया गया फोर्स क्लोज



रेवांचल टाइम्स :- मध्यप्रदेश में सभी सुखी हो, निरोगी हो, सबका कल्याण हो, यही शासन व्यवस्था का ध्येय है इसी के लिए प्रदेश में सी एम हेल्प लाइन 181 प्रारंभ की गई है. प्रदेश की सुशासन व्यवस्था को अधिक चुस्त - दुरस्त और जनहित में अपने तरह की अनुद्वि हेल्पलाइन है और इससे प्रदेश के विभ्भिन विभागों के तेरह हजार अधिकारी - कर्मचारियों को जोड़ा गया है, जो इस हेल्पलाइन से प्राप्त समस्याओ का निराकरण करते हैं।


शासन और नागरिकों के मध्य अब केवल एक कॉल का फासला है | प्रदेश की जनता को सीएम हेल्पलाइन से मिलती है त्वरित जानकारी और होता है शिकायतों का त्वरित समाधान | सुशासन को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल है |


लेकिन शिकायतकर्ता को सूचना दिए बगैर एवं शिकायतकर्ता की पूर्ण सहमति के बिना ही नैनपुर नगर में नगर पालिका सीएमओ द्वारा झूठे निराकरण की जानकारी देकर शिकायतकर्ता की शिकायत को फोर्स क्लोज कराया गया जिसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि बताई गई है।


जबकि वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि, मुझे किसी भी प्रकार से शिकायत के निराकरण की कोई जानकारी नहीं दी गई एवं मेरी संतुष्टि जाने बगैर ही शिकायत को फोर्स क्लोज करवा दिया गया जबकि समस्या पहले की तरह ही बनी हुई है।


यह है पूरा मामला


शिकायतकर्ता का नाम रियाज अहमद, मोबाइल नंबर: NA

शिकायत की स्थिति: बंद

निराकरण: शिकायत के संबंध मे लेख है, कि शासकीय भूमि मे रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमे रोड क्रास कर बरसाती पानी की निकासी हेतु एवं जल भराव, जनसुविधाओ को देखते हुये पाईप डाला गया है, पाईप डाले जाने से शिकायत कर्त्ता की फसल को किसी प्रकार का नुकयान नहीं है, शिकायत कर्त्ताा को अवगत करा दिया गया है, जिससे शिकायत कर्त्ताा संतुष्टत है, अत: शिकायत फोर्स क्लो ज करने का कष्ट करें। 


शिकायत के संबंध मे लेख है, कि शासकीय भूमि मे रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें रोड क्रास कर बरसाती पानी की निकासी हेतु एवं जल भराव, जनसुविधाओ को देखते हुये पाईप डाला गया है, पाईप डाले जाने से शिकायत कर्त्ता की फसल को किसी प्रकार का नुकयान नहीं है, शिकायत कर्त्ताा को अवगत करा दिया गया है, जिससे शिकायत कर्त्ताा संतुष्टत है, अत: शिकायत फोर्स क्लो ज करने का कष्ट करे।


यह जवाब दिया है नैनपुर नगर पालिका परिषद सीएमओ शिव प्रसाद धुर्वे ने जिन्हें मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन से शिकायतकर्ता की शिकायत प्रेषित की गई थी, जोकि नगर पालिका परिषद से संबंधित थी।


वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि,

नगर पालिका के द्वारा सड़क निर्माण कार्य हो रहा है, सड़क के दोनों और किसानों के खेत है उन्हीं में से एक किसान की शिकायत है कि उसके खेत में बरसात का पानी सड़कों से होकर भर जाएगा खेत में पानी का भराव होने के कारण वह अपने खेत में फसल नहीं उगा पाएगा।किसान की आपत्ति के बाद नैनपुर नगर पालिका के सीएमओ शिव कुमार धुर्वे ने आपत्ती को नजरअंदाज कर कहा कि,

"पानी तो वहीं से निकलेगा तुम्हें जो करना हो कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।" 

उसके बाद शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से ना लेते हुए, केवल खानापूर्ति की गई। और शिकायतकर्ता को मैसेज भेजा गया कि आपकी शिकायत का निराकरण हो गया है। 

जबकि आज दिनांक तक किसी प्रकार का भी निराकरण नहीं किया गया है ऐसा शिकायतकर्ता का कहना है।


मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने सीएम हेल्पलाइन बनाया इसके बनाने का मकसद था प्रदेश की जनता अपनी शिकायत सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से कर सकती है और उन शिकायतों को मुख्यमंत्री के आला अधिकारी स्वयं देखेंगे परंतु पिछले कई वर्षों से लोगों की शिकायत रही है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे मध्य प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल होती हुई दिखाई दे रही है। बल्कि सी एम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति कर दी जाती है।

जिससे मध्य प्रदेश सरकार के सीएम हेल्पलाइन को लेकर किए गए वादे खोखले साबित होते दिखाई दे रहे हैं।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment