BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
'विश्व युवा कौशल दिवस' पर CM शिवराज ने सभी को बधाई देते हुए कही यह बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 15, 2021

'विश्व युवा कौशल दिवस' पर CM शिवराज ने सभी को बधाई देते हुए कही यह बात



भोपाल, मध्यप्रदेश। हर साल 15 जुलाई को दुनिया भर में विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day 2021 ) मनाया जाता है, बता दें कि यह दिवस युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, विश्व युवा कौशल दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को दी बधाई।

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, कही ये बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई है, इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा- विश्व युवा कौशल दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बेहतर कौशल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हों। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत हैं।

साल 2015 से शुरू हुआ विश्व युवा कौशल दिवस

विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) की स्थापना 11 नवंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र यूएन महासभा द्वारा की गई थी, जिसके बाद विश्व युवा कौशल दिवस की शुरुआत पहली बार 15 जुलाई, 2015 से की गई थी, इस दिन को मनाने का खास प्रयोजन, युवा वर्ग की स्किल और उनके कामों को डेवलप करना है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

आपको बताते चले कि विश्व युवा कौशल दिवस युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व में जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है, ये दिन युवाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन युवाओं के लिए कई प्रकार की कौशल तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रतियोगिताओं कराई जाती है।

विश्व युवा कौशल दिवस पर आज सुबह 11 बजे PM राष्ट्र को करेंगे संबोधित :



मिली जानकारी के मुताबिक World Youth Skills Day 2021 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे और 76 नए जन शिक्षण संस्थानों की घोषणा करेंगे।

No comments:

Post a Comment