BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हैवानियत की हदें पार, दहेज के लिए नवविवाहिता को दी ऐसी शर्मनाक सजा कि उसने....पढ़े रोंगेटे खड़े कर देने वाली खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 26, 2021

हैवानियत की हदें पार, दहेज के लिए नवविवाहिता को दी ऐसी शर्मनाक सजा कि उसने....पढ़े रोंगेटे खड़े कर देने वाली खबर



दहेज के लोभियों ने एक नवविवाहिता को ऐसी सजा दी, जिसके बाद उसने शर्म के मारे जहर खाकर अपनी जान दे दी. घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है, जहां से दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहलाने वाला केस सामने आया है. एक नई नवेली दुल्हन ने दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई. मौत से पहले उसने अपना वीडियो बनाया जिससे यह राज खुला. वायरल वीडियो में उस मृतका ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पंडेर थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि इस संबंध में बागोर निवासी भैरूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रिया की शादी पंडेर निवासी विक्रम पुत्र मुकेश सांसी के साथ 26 अप्रैल 2021 को हुई थी. शादी के 20 दिनों बाद ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. कई बार उसके साथ मारपीट हुई. इसके चलते प्रिया अपने मायके आकर रहने लगी थी. उसके बाद प्रिया फिर से ससुराल चली गई.

20 जुलाई को प्रिया के ससुराल वालों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की. उसके बाद 22 जुलाई को उसने अपने ही कमरे में जहर खा लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन शनिवार को कोटा के एमबी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने प्रिया की पिता की रिपोर्ट पर उसके पति विक्रम, ससुर मुकेश, सास नेतल, ननंद अनु, ससुराल पक्ष के रोहिताश, सीमा, राहुल, मीना और कविता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है.

मौत से पहले प्रिया ने बनाया वीडियो, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां
प्रिया ने मौत से पहले दो वीडियो बनाए जिसमे उसने अपने साथ हुए अन्याय को बताया है. इस वीडियो में उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया है और बताया है कि मारपीट के बाद उसके सारे कपड़े फाड़ कर ससुर के सामने उसे निर्वस्त्र कर दिया गया. इससे वह शर्म से आहत हो गई.

इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद शायद प्रिया ने जहर खा लिया था. उसके बाद प्रिया का दूसरा वीडियो अस्पताल के बेड का आया जहां वह अपनी बात कहते-कहते खामोश हो गई.

No comments:

Post a Comment