रेवांचल टाईम्स - निवास थाना अंतर्गत से सटे ग्राम हाथीतारा के पास गुरवार कों ईंधन गैस की खाली टंकी सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहोल बन गया।यह संयोग ही था की ट्रक में गैस सिलेंडर की खाली टंकी हीं ट्रक मे लोड थी नहीं तो एक भयानक विस्फोट भी हो सकता था जिसका अनदेसा भी नहीं लगाया जा सकता गनीमत रही की एक बड़ी घटना होने से बच गई।
मिली जानकरी अनुसार ट्रक निवास की तरफ से गैस की खाली सिलेंडर लादकर गैस प्लांट मनेरी जा रहा था. व अचानक से ट्रक ग्राम हाथीतारा के पास पहुंचा ओर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलट। ट्रक पलटते हीं उस पर लोड खाली सिलेंडर की टंकियां गिरने लगे तो विस्फोट की आशंका से लोग दहल उठे। वहीं वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रक पलटने की जानकरी 100 डायल कर निवास पुलिस कों दी व 108 को दी।
हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे में घायल चालक व परिचालक कों 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।।
पुलिस घटना की छानबीन करने मे जुटी हुई है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment