रेवांचल टाईम्स - नैनपुर ब्लाक अध्यक्ष एस के बंसोड़ मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा नैनपुर का धरना प्रदर्शन लगातार जारी
रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा नैनपुर के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा अपनी माँगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन के सातवें दिन भी इस मोर्चा से जुड़े 17 संगठनों ने कलम बन्द हड़ताल जारी रखते हुए सरकार से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लम्बित माँगों को शीघ्रता के साथ पूर्ण करने लामबन्द दिखाई दे रहे हैं । गत दिनों हड़ताल स्थल जन पद पंचायत नैनपुर के सामने दुर्गा मंच मैं एकत्र सभी कर्मचारियों ने रामायण पाठ करते हुए बड़े ही उत्साह के साथ बैठकर अपनी माँगों से भरे ज्ञापन पत्र के माध्यम से सरकार का समुचित ध्यान आकर्षित करवाने का प्रयास करते हुए देखे गये । मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा नैनपुर के अध्यक्ष एस के बंसोड़ उपयंत्री जनपद पंचायत नैनपुर ने मीडिया को बताया कि जब तक हमारी सभी वर्षों पुरानी जायज माँगों पर मध्यप्रदेश सरकार का समुचित ध्यान नहीं जायेगा तब तक हम अनवृत कलम बन्द हड़ताल हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार करते रहेंगे, इस बार चाहे जो भी हो जाये हमारे संयुक्त मोर्चा के द्वारा पूर्ण रूप से संकल्पित होकर दृढ़ विश्वास के साथ पूरे मध्यप्रदेश मैं चरण बद्ध ज्ञापन सौपना, धरना प्रदर्शन, हड़ताल, रैली एवं ऐसे शांति पाठ रामायण गायन, सास्कृतिक प्रस्तुत यज्ञ ,हवन आदि और भी गतिविधियों के माध्यम से हड़ताल मैं बैठें कर्मचारियों के द्वारा सरकार एवं संबंधित मंत्रियों, मंत्रालय भोपाल मैं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का इस और समुचित ध्यान आकर्षित करवाया जा रहा है । यहाँ पर हड़ताल मैं बैठें ग्राम पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि हम आज भी ठगे जा रहे हैं वर्षों से जमीनी, मैदानी , धरातल पर कार्य करते हुए शासन की तमाम विकासोन्मुखी योजनाओं को मूर्त रूप दिलवाने मैं अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं किन्तु मध्यप्रदेश सरकार आज भी हमारी स्थाई पदस्थापना नहीं कर पाईं है । वेतन विसंगतियों भी देखी जा सकती है, सुरक्षा के कोई भी इन्तजाम नहीं है । जब तक नौकरी रहेगी तब तक नाम मात्र का मासिक वेतन मिलेगा जिस दिन नौकरी खत्म हमारे परिवार गली मैं आ जायेगा । दुर्घटना हो जाये या आकस्मिक घटनाएँ घट जाये ऐसी कोई भी सुविधा हमारे परिवार के लिए नहीं है । हम कब तक सरकार के आदेशों के अनुसार नाचते रहेंगे । वहीं रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष झारिया ने बताया कि अभी मध्यप्रदेश के सभी जिलों और विकास खण्ड स्तर पर चरण बद्ध हड़ताल जारी है , लगातार संयुक्त मोर्चा के द्वारा अपनी सभी माँगों को लेकर संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन के माध्यम से लिखित मैं ज्ञापन सौंपा जा रहा है, हमें जैसे जेसै वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा निर्देश दिये जायेगे हम अपनी जायज माँगो को लेकर आगे बढ़ते जायेगे । वहीं संजय ठाकुर, राजेन्द्र मिश्रा, प्रेरणा चौरसिया ने बताया कि हमारे समक्ष अनेको समस्या है किन्तु पहले हमें नियमितीकरण किया जाये , वेतन विसंगतियों को दूर किया जाये, हमारे जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उसे बन्द करवाया जाये । संयुक्त मोर्चा संगठन के द्वारा विगत 22 जुलाई से लगातार हड़ताल जारी है । पूरे मण्ड़ला जिले मैं लगभग 4500 पदाधिकारी , कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर चले गये है जिस कारण से ग्रामीण अंचलों मैं चारों तरफ हो रहे मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के विकास कार्यों पर विराम लग गया है । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन एवं कलम बन्द हड़ताल पर 17 संगठन शामिल है उन सभी संगठनों की अपनी अपनी माँगे है जिनको हम सरकार से मनवाने संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है इस संयुक्त मोर्चा मैं ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मनरेगा विभाग के सभी कर्मचारी, जनपद पंचायतों मैं पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर, पी सी ओ , एवं अन्य और भी विभागों के कर्मचारी संघ शामिल होकर अपनी माँगों को लेकर लामबन्द दिखाई दे रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ मनरेगा योजना अंतर्गत हुये निर्माण कार्यों मैं लगे गरीब मजदूरों को मजदूरी के लाले पड़ रहे हैं, ग्राम अंचलों मैं हो रहे विकास कार्यों का पहिया पूरी तरह जाम हो गया है । मटेरियल सप्लायरो के भुगतान लम्बित हो गये है , जनपद पंचायत के सभी कार्य इन दिनों पूरी तरह से अवरूध हो चुके हैं किन्तु मध्यप्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तनिक भी इस और ध्यान न जाना बड़ी ही आश्चर्य माना जा रहा है ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment