रेवांचल टाइम्स - नगर में पहली बार वृक्षारोपण बना एक जन अभियान, प्रकृति के संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज 29 जुलाई 2021 को नैनपुर में 370 पौधों का एक साथ रोपण किये गए यह पहली बार है जब वृक्षारोपण को एक जन अभियान बनाकर नगर को हराभरा करने का बीड़ा वृहत स्तर में उठाया गया है। डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी की स्मृति में रोपे जाने वाले 370 पौधों की व्यवस्था और उनकी सुरक्षा का संकल्प नगर एवं नैनपुर से स्नेह रखने वाले सुभेक्षु दानदाताओं ने स्वयं लिया है। यह बीड़ा नैनपुर भाजपा एवं नगर के युवाओं और प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता से उठाया है। इस कार्य के संयोजक जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर ने बताया कि एक साथ एक ही समय मे दोपहर 2 बजे 370 पौधे रोप दिए गए इसकी व्यापक व्यवस्था की गई है । पौधे और उनकी सुरक्षा से जुड़े ट्रीगार्ड देने वाले दानदाताओं को उनके नाम की पट्टी लगाकर उनके निर्धारित क्रम में रोपने नगर के इस वृहत आयोजन को उसके अंजाम तक पहुंचाने समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी यह वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम थावर नदी के समीप सिवनी नैनपुर बालाघाट तिराहे से लेकर 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल तक सड़क के दोनों छोरों में किये गए आयोजकों ने नगर में हरियाली लाने के इस संकल्प को पूरा किया।।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment