रेवांचल टाईम्स - गुरुवार को भाजपा चांद की मंडल कार्यसमिति कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं.रमेश दुबे ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता है। सशक्त और सामर्थ्य भाजपा बनेगी तभी जाकर हम सशक्त भारत सकल समाज की कल्पना कर सकते है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। महात्मा गांधी ने जो रामराज्य की कल्पना की है उसके लिए हमे संकल्पित होना है।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने कहा की हमे पार्टी के प्रतिबद्धता के लिए कार्य करना है। जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान हो सके। मंडल प्रभारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर ने स्वागत भाषण देकर सभी का अभिवादन किया और कोरोना से दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यशाला में वरिष्ठ नेता दानसिंह पटेल,स्वरूप पटेल, बालकराम खनवे, डा विजेंद्र ठाकुर,लखन पटेल,शिवराम चौरसिया,मोहन पटेल,अजब सिंह पटेल, अरुण जैन, बिस्सू पटेल,राजू दीक्षित,ऋषिराज पटेल,बनवारी माहोरे, योगेश सोलंकी, डालचंद चौरसिया, नीरज पटेल, इंद्रपाल वर्मा, आदित्य ठाकुर,मनोज चौरसिया,दीपक चौरसिया,योगेश पटेल,रानू पटेल,गोलू पटेल,मोनू साहू,गगन भाटिया समेत मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, मातृशक्ति व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment