BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 23, 2021

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात

रेल सेवाओं के विस्तार के लिए दिया मांग पत्र




मंडला। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर मंडला जिले में रेल सेवाओं के विस्तारीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि रेल सेवा न होने से जिलेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजपुर मंडला से नैनपुर तक का रेल मार्ग तैयार हो गया है अतः जल्द ही इस मार्ग में रेल सेवा प्रारंभ की जाए। संपतिया उईके ने रेल मंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए मंडला.जबलपुर, मंडला.नागपुर, जबलपुर.बिलासपुर व्हाया मंडला तथा पेंड्रा से डिंडोरी.मंडला.घंसौर.गोटेगांव नवीन रेल प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जबलपुर.इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस को मंडला से प्रारंभ करने के लिए भी अनुरोध किया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शीघ्र ही इन प्रस्तावों को गति देने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान लोकप्रिय अभिनेता एवं गुरदासपुर से सांसद सनीदेओल भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment