BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ये है जादुई फल, खट्टी से खट्टी चीज को कर देता है मीठा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

ये है जादुई फल, खट्टी से खट्टी चीज को कर देता है मीठा



आप सभी ने आज तक कई तरह के फल खाए होंगे जो अपने स्वाद के लिए बेहतर है। कुछ फल मीठे होते हैं तो कुछ खट्टे। ऐसे में आज हम आपको एक जादुई फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो खट्टी चीज को मीठे में बदलने की क्षमता रखता हैं। यह फल दक्षिण अफ्रीका के घाना में पाया जाता है और इसका नाम Synsepalum dulcificum है। आपको बता दें कि इस पौधे का फल छोटे-छोटे अंगूर जैसा होता है और इन बेरीज की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये खट्टे को मीठा बना सकती हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि यह फल साल 1968 में पहली बार दुनिया के सामने आया था और उसके बाद इसकी टैबलेट्स बनाई जाने लगीं। इस फल में मिराकुलिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। आपको बता दें कि इस प्रोटीन की खासियत यह है कि ये किसी भी स्वाद को बदलकर मीठा कर देता है। इस बारे में वैज्ञानिको का कहना है कि इस फल में मौजूद प्रोटीन हमारे टेस्ट बड्स को बदल देते हैं। हालाँकि इस फल को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह जल्दी खराब हो जाते हैं, और इसी के चलते इन्हे एक जगह से दूसरे जगह भेजना या उगाना आसान नहीं होता।

आपको बता दें कि लोग इसका इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं कि इससे चीनी की मात्रा उनके भोजन में कम हो जाती है। जी हाँ और इसी के चलते इसे डायट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीँ इसे बिना पकाये खाना चाहिए क्योंकि इसे पकाते ही इसका प्रोटीन खत्म हो जाता है।

No comments:

Post a Comment