BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज कुंद्रा को कोर्ट ने पोर्नोग्राफी केस में 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

राज कुंद्रा को कोर्ट ने पोर्नोग्राफी केस में 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा



नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो रैकेट मामले में कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। राज को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अरेस्ट किया था। उनके बाद एक और आरोपी रायन थार्प को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों को मंगलवार को किला कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

वॉट्सऐप चैट मिलने की रिपोर्ट्स
फरवरी 2021 में पोर्नग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके तार अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम को राज के वॉट्सऐप चैट भी मिले हैं।

फरवरी से चल रही है मामले की जांच
मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया था। इसी केस की जांच के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। वह इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।’

No comments:

Post a Comment