रेवांचल टाईम्स - जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिलें में अब एक भी एक्टिव केस नहीं हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 5 जुलाई को प्राप्त रिपोर्ट में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 139029 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 6767 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें मरीज पूरी तरह 6739 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नही है।

No comments:
Post a Comment