BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाईवे पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक चालक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 6, 2021

हाईवे पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक चालक की मौत



मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बीती रात दो ट्रकों के बीच में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीती रात नेशनल हाईवे 48 पर वलसाड जिले के पारदी के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के लगते हैं दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय अग्निशमन अधिकारी ने एएनआई को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एनएच -48 पर एक दुर्घटना हुई है। हमने आग पर काबू पाने के लिए दो और टेंडर बुलाए। एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment