रेवांचल टाइम्स :- मंडला जिले के नैनपुर नगर में कोरोना महामारी के मामले नहीं निकल रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं की संक्रमण का खतरा टल गया है। स्वास्थ्य विभाग एवं डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि तीसरी लहर हमारे देश में आने की संभावना है जिससे पिछली दो लहरों से ज्यादा बड़ा संक्रमण फैलने का अंदेशा है। इस खतरे को देखते हुए सरकार ने सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक ही दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। हालांकि शुरुआती अनलॉक में सरकार ने सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक का मार्केट खोलने का वक्त मुहैया किया था लेकिन कुछ समय बाद लोगों को रियायत देते हुुए बाजार में दुकानें खोलने का समय बढ़ाते हुए सरकार ने इसे सुबह 9:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक का कर दिया है। समय सीमा को 2 घंटा बढ़ाया है, लेकिन इस रियायत में लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में प्रतिदिन सड़कों पर सुबह से ही यातायात बढ़ रहा है, एवं बाजार और सब्जी मंडियों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। नगर में रोजाना मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।
कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन ने सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की रियायत दी है। इस समय सीमा के दौरान बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। सड़क पर सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक दिखाई दे रहा है। लोग बेवजह बाजारों में निकल रहे हैं। शहर के बीचों बीच मार्केट इलाके में ऐसा रोजाना देखने को मिल रहा है।
सुबह 9 बजे से दुकानें खुलते ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है और शाम 6 बजे के बाद तक भीड़ जुटी रहती है। इस दौरान ना तो कोई जिम्मेदारी से मास्क लगाता है और ना ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन भी मानों जैसे लापरवाह हो गया है, लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ चिंता का कारण है। शहर का उमरिया मार्केट हो या बुधवारी बाजार खुलने के समय सीमा में बढ़ोतरी होने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ती दिख रही है। एवं कोरोना गाइडलाइंस के नियमों की धज्जियां उड़ रही है।
संक्रमण का खतरा कम होने पर सरकार ने दुकानों को खोलने की छूट दिए जाने से महीनों से घरों में बंद लोग सड़कों पर आ गए। नैनपुर नगर के मुख्य बाजार में दुपहिया, चारपहिया वाहनों की रेलम-पेल लग गई है।
एसडीएम कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय एवं पुलिस विभाग की किसी भी प्रकार से कोई शख्ति नजर नहीं आ रही एवं नाही नगर के व्यापारियों को किसी प्रकार की चेतावनी दी जा रही है। जिससे नगर के व्यापारी एवं जनमानस भी अधिक लापरवाह होते जा रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान का गवां कर भी देना पड़ सकता है।
ज्ञात है कि, लापरवाही के चलते ही हमें लॉक डाउन 2 के साथ खतरनाक संक्रमण भरे समय का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते हमने अपनों को भी खोया है लेकिन भीड़ के आगे प्रशासन एवं पुलिस ने भी हथियार डाल दिया है किसी भी प्रकार की सख्ती शासन द्वारा नहीं की जा रही है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही हालात बिगड़ रहे हैं। एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में एवं अन्य राज्यों में भी पुनः संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
खरीदारी के दौरान न ग्राहक शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही दुकानदार नियमों का पालन कराने सजगता दिखा रहे हैं। नगर बाजार में उमड़ रही भीड़ तीसरी लहर को आमंत्रण दे रही है। बाजार में सुबह से लोगों की भीड़ कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर संक्रमण को पुनः आमंत्रण दे रहे हैं।
ग्राहक खरीदारी में इतना मशगुल हो रहे हैं मानो जैसे खतरा हमेशा के लिए टल चुका है। लोगों ने वैक्सीन लगवा कर यह समझ लिया है कि, हमने संक्रमण पर काबू पा लिया है, और हम जंग जीत चुके हैं लेकिन यदि इसी तरह प्रशासन द्वारा दि गई आंशिक छूट का लोग नाजायज फायदा उठाते रहेंगे, इसी तरह बेपरवाह नजर आएंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हम तीसरी लहर का भी सामना लोग जल्द करेंगे। क्योंकि नैनपुर बाजार में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है उससे संक्रमण फैलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। नगर के बाजार में उमड़ रही भीड़ एक बार फिर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के माथे में चिंता की लकीरें खींच रही है।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट✒️

No comments:
Post a Comment