मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में सरेराह दुकान में घुसकर लूट की वारदात सामने आई है. जहां माधवनगर थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक कपड़े की दुकान में चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. इस मामले के चलते पुलिस के कामकाज पर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है. पुलिस के मुताबिक घटना की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में आरोपी सरेआम भरे बाजार में चाकू को लहराते हुए नजर आ रहा है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं.
दरअसल ये मामला उज्जैन जिले का है, जहां दिनदहाड़े हुई लूट के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की. पुलिस टीम ने वारदात की घटना के 16 घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में आरोपी सरेआम भीड़ वाले इलाके में चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा है. इस मामले में आरोपी की पहचान के लिए उसे भरे मार्केट में घुमाया गया.
सरेआम दुकान में घुसकर की लूटपाट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम विक्की है. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मार्केट की फैशन पॉइंट शॉप में लगी लाल रंग की डमी पसंद आई थी. उसने कहा कि वो इसे खरीदना चाहता था, वो इस लाल रंग की साड़ी को अपनी पत्नी को गिफ्ट में देना चाहता था. लेकिन उसके पास उस साड़ी को खरीदने के लिए रुपए नहीं थे. इसके चलते उसने मार्केट में अपना डर दिखाने के लिए सरेआम दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया.
चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
इस दौरान फैशन पॉइंट दुकान के मालिक नरेश परिहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे विक्की नाम का आरोपी मेरी दुकान में जबरन घुस आया था. उसने मेरे गले पर चाकू की नोक रख कर मुझे साड़ी देने के लिए कहा. मैने उसे देने के लिए मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और मुझसे 3,000 रुपए तक कीमत की साड़ी लूट ले गया.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुकानदार की तहरीर पर आरोपी विक्की के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऊपर NSA के तहत कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं. बता दें कि इसके अलावा भी आरोपी दो बार लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुका है.

No comments:
Post a Comment