BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेल की कीमतों की आग में 'झुलस' रहा देश! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 4, 2021

तेल की कीमतों की आग में 'झुलस' रहा देश! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत



देश में आज फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 41 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लगातार चार दिन के टिकाव के बाद डीजल 18 पैसे महंगा होकर 89.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 70 पैसे और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल आज 105.58 रुपये और डीजल 96.91 रुपये का बिका। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 100.44 रुपये और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 93.91 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 99.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां, डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी और यह 92.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

देश के चार महानगरों में आज ये हैं पेट्रोल और डीजल के दाम:

पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली- 99.51 89.36

मुंबई- 105.58 96.91

चेन्नई- 100.44 93.91

कोलकाता- 99.45 92.27

No comments:

Post a Comment