BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम मक्के में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदे गए गड्ढे नहीं पूरे गए, ग्रामवासी कर रहे परेशानियों का सामना, ठेकेदार हुआ फरार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 26, 2021

ग्राम मक्के में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदे गए गड्ढे नहीं पूरे गए, ग्रामवासी कर रहे परेशानियों का सामना, ठेकेदार हुआ फरार...



रेवांचल टाइम्स :- ग्राम मक्के में इन दिनों जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रही हैं जिसमें ठेकेदार द्वारा अधिक लापरवाही बरती जा रही है। लंबे समय से काम रुका हुआ है।

इस योजना के तहत मक्के ग्राम में पाइप लाइन डालने के लिए लगभग 4 फीट के गड्ढे खोदे गए हैं। जिसे पूरे ग्राम में ऐसे ही अधूरा काम कर खुला छोड़ दिया गया है। जो इस समय ग्राम वासियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इस योजना के तहत पीएचई विभाग द्वारा ठेकेदार शिव पारधी जोकि बालाघाट का रहने वाला है। उसे यह कार्य दिया गया है जोकि काफी सुस्त रफ्तार से इस काम को चला रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। पाइप लाइन डाल दी गई, लेकिन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे आवागमन में खतरा बना हुआ है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए चित्र कर रहे हैं।


पीएचई विभाग द्वारा इस समय ठेकेदार को सौंपा गया यह कार्य जिसमें ग्राम मक्के में पाइप लाइन डाली जा रही है। गांव का ऐसा कोई कोना नहीं बचा है, जहां पर खुदाई कर पाइप लाइन न डाली गई हो, लेकिन पाइप लाइन डालने में ठेकेदार द्वारा अधिक लापरवाही बरती जा रही है। कुछ प्रमुख स्थानों को अगर छोड़ दिया जाए तो पूरे गांव की सड़कें अस्त व्यस्त हो गई है। सड़क को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डाली तो जा चुकी है लेकिन गड्ढे को आज दिनांक तक पूरा नहीं गया है जिससे ग्रामवासियों को आवागमन करने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के चलते इन गड्ढों में पानी भर चुका है। जिससे गंदगी भी फैल रही है। इन गड्ढों में कई दिनों से भरा पानी गंद भी मारने लगा है, एवं गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव में छोटे बच्चों के खेलने से इस समय माता-पिता अधिक खतरा महसूस कर रहे हैं।


सही तरीके से गड्ढों की पुराई न होने से जिन ग्राम वासियों के घरों में वाहन है उन्हें अपने वाहनों को अपने घर से बाहर निकालने में भी अधिक दिक्कत हो रही है क्योंकि कुछ घरों के सामने ही यह गड्ढे खोदे गए हैं यदि ऐसी स्थिति में वाहन निकालने का प्रयास भी किया जाता है तो वह गड्ढों में फंस जाते है। कई बार वाहन इनके चक्कर में पलट भी चुके है। इन गड्ढों की खोदी हुई मिट्टी बरसात के चलते सड़क पर बह कर आ रही है। जिससे पूरे गांव में कीचड़ हो रहा है, एवं आवागमन अधिक कठिन हो गया है। 

जिससे ग्रामवासियों को काफी दिक्कतें आ रही है। ग्रामवासियों ने कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिर भी सही तरीके से सड़कों को सही नहीं किया जा रहा है। जनपद सदस्य मन्नू ठाकुर द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई एवं ठेकेदार को बार-बार फोन लगाया जा रहा है। लेकिन किसी भी प्रकार का जवाब ठेकेदार से नहीं मिल पा रहा है। बल्कि ठेकेदार काम को अधूरा छोड़ कर फरार हो चुका है। जिसका खामियाजा ग्राम वासियों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे ग्राम वासियों में ठेकेदार एवं जनपद पंचायत के प्रति अधिक आक्रोश पनप रहा है।


ईनका कहना है,


नीतेश झरिया ग्रामवासी मक्के - "जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पाइपलाइन से जलापूर्ति की जनपद पंचायत ,पीएचई विभाग के इस कार्य का हम सम्मान करते है। लेकिन इसके लिए ठेकेदार द्वारा गांवों में लापरवाही करना उचित नहीं। ठेकेदार द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।"


जनपद सदस्य मन्नू ठाकुर - गांव में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम में ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मुख्य मार्ग पर नए पाइप लाइन डालने के काम में निर्माण एजेंसी द्वारा गड्ढा खोदकर पाइप लाइन डाल दी गई है लेकिन आज दिनांक तक इसे पूरा नहीं किया गया जिससे ग्राम वासियों को अधिक परेशानी हो रही है। मेरे द्वारा लगातार ठेकेदार को फोन किया गया लेकिन उन्होंने मेरे फोन का कोई उत्तर नहीं दिया।"


एवं गांव वासियों का कहना है कि तत्काल इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन हमें इस समस्या के लिए सड़कों पर आना होगा और आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। यदि इससे भी कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित कार्यालय का घेराव करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment