BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मार्ग के किनारे क्रॉसिंग में लगे पौधे घने हो जाने के कारण से हादसे का अंदेशा। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 26, 2021

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मार्ग के किनारे क्रॉसिंग में लगे पौधे घने हो जाने के कारण से हादसे का अंदेशा।





रेवांचल टाइम्स  - अंजनियां जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 30 में जागनाथर क़े पास बने मुख्य मार्ग तिराहा जो कि यहां से यह मार्ग अंजनिया के लिए अंदर आता है । एनएचएआई इधर आलम यह है कि विभाग के द्वारा राजमार्गों पर सुनियोजित रूप से लगे वृक्ष जहां एक और लंबी यात्रा को सुखद बनाते हैं तो वहीं दूसरी ओर वृक्ष वन संपदा जैव विविधता एवं पर्यावरण का संरक्षण करते हैं तथा वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। लेकिन इस ओर एनएचएआई विभाग की लापरवाही के चलते यहां पेड़ पौधे की देखभाल ना होने की वजह से क्रॉसिंग में लगे  वृक्ष की चटाई समय पर ना होने के कारण पौधे की लंबाई हाईवे में चल रहे राहगीरों पर अड़चन डाल रही है। जिससे यहां चल रहे राहगीरों को आने जाने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं और तो और यहां लूटमार की स्थिति बनी हुई है जिससे यहां अप्रिय घटना का डर बना हुआ है। लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। और मानो तो यहां विभाग के द्वारा पिछले 4 माह से ना तो पौधे की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है  और तो और पौधे को पानी तक नहीं डाला जा रहा है जिससे पेड़ पौधे सूखने के कगार में आ गए हैं। हाईवे में चल रहे राहगीरों की मांग की है कि एनएचएआई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान देते हुए क्रॉसिंग में लगे पेड़ पौधे की शाखाएं को छठवां कर पौधे पर पानी डलवाए जिससे हमारा निराकरण हो सके।

No comments:

Post a Comment