रेवांचल टाईम्स - मंडला प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के पोषक ग्राम खमहरिया में बोलेरो और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर से 3 लोग घायल हो गए। जिसमें युवराज शिवरे के पैर टूट गई, वही प्रह्लाद भारतीया की घुटनों में गंभीर चोटें आई हैं एवं कुंती बाई शिवरे को मामूली चोटें आई है। बता दें कि 23 जुलाई दिन शुक्रवार को शाम लगभग 5:30, 6:00 बजे के बीच की घटना घटित हुई है। बोलेरो वाहन मालिक का नाम पहल सिंह भवेदी ग्राम उमरडीह ग्राम पंचायत बडझर का बताया गया है और बुलोरो वाहन को राजू नाम का ड्राइवर चला रहा था है। वही मोटरसाइकिल प्रह्लाद भारतीया ग्राम खमहरिया का बताया गया है। घटना की सूचना मोहगाँव थाना में दी गई तत्काल पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच कर घायल लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगाँव पहुंचाया गया है। वहीं मोहगाँव से गंभीर स्थिति को देखते हुए युवराज शिवरे और प्रह्लाद भारतीया को मंडला रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन घटना के जांच में जुट गया है।


No comments:
Post a Comment