BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साहब थानेदार मैडम कह रही कि तुम अपने ब्यान बदलो नही तो बना दूँगी प्रकरण, नाबालिक पीड़ित युवती ने लगाये गंभीर आरोप की शिकायत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 18, 2021

साहब थानेदार मैडम कह रही कि तुम अपने ब्यान बदलो नही तो बना दूँगी प्रकरण, नाबालिक पीड़ित युवती ने लगाये गंभीर आरोप की शिकायत...



रेवांचल टाईम्स - मंडला के ऊर्जा  महिला हेल्प डेस्क थाना कोतवाली के अंतर्गत एक ऐसा मामला आया है जहाँ पर एक फरियादी ने मंडला महिला हेल्प डेस्क प्रभारी  उपनिरीक्षक श्री मति मधु मरावी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

       जानकारी के अनुसार की युवती के प्रकरण में सहा उपनिरीक्षक मधु मरावी ऊर्जा थाना मंडला बलपूर्वक फोन में धमका कर अभियुक्तगणों के पक्ष में ब्यान देने के लिए विवश करने का लगा आरोप लगा है ब्यान न बदलने पर बना सकती है फर्जी प्रकरण ....


की गई शिकायत में नाबालिक पीड़ित युवती जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी ग्राम बटवार, थाना खटिया जिला मंडला की निवासी है, नाबालिक पीड़ित युवती का एक प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो कि दिनांक 16.07.2021 को मेरे बयान  हेतु नियत है। 

     वही पीड़ित युवती का कहना है कि सहायक उपनिरीक्षक मधु मरावी के द्वारा मुझे बार बार उक्त फोन नंबर 7049141233 से थाना मंडला में बुलाकर धमकाती है, मुझे कई घंटों तक थाने में बैठालकर रखती है इतना ही नही खुलेआम कह रही है कि तुम अपना ब्यान बदल दो नहीं तो तुम जानो मैडम अपराधिगण - अनिल, शंकर, हिमांशु उर्फ सोमनाथ चौबे, सरस्वती, रानी उर्फ राधा, पारो उर्फ पार्वती जितेन्द्र के पक्ष में ब्यान देने का अनुचित दबाव बना रही है तथा मुझसे बार-बार यह कहती है कि जब न्यायालय मेरे बयान होंगे तो यह कह देना कि मेरे साथ किसी प्रकार का कोई घटना नहीं घटी है मेरे साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। यदि तुम न्यायालय में अपना बयान अभियुक्तों के पक्ष में दे दूं तो तो मैं तुम्हे अभियुक्तों / आरोपीगणों से  50,000/- रूपए दिलवा दूंगी। इस प्रकार बयान बदल देना के लिए कई बार फोन करके थाने में बुलाती है और कहती है कि तुम अपना ब्यान बदल दो नहीं तो मैं तुम्हारे खिलाफ कोई भी आपराधिक प्रकरण बना दूंगी अथवा तुम्हारे पिता के खिलाफ भी प्रकरण बनवा दूगी, जब पीड़ित युवती ने अपने बयान बदलने से मना कर दिया तो मुझे गंदी-गंदी गालियां देकर थाने से भगा दी और बाद में देख लूंगी की धमकियां देने लगी।


       पीड़ित नाबालिक युवती इस घटना से डरी-सहमी हुई है। उनके परिवार में युवती और उसके पिता है। अगर इनको पुलिस के द्वारा झूठे प्रकरण में फंसा लिया जाता है तो पीड़ित युवती को फरियादिनी को न्याय मिलना असंभव है। जो पुलिस नागरिक सुरक्षा के लिए होती है, वह पुलिस आपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस स्थिति में पीड़ित युवती अपने न्यायालय से अपील करती है। कि मुझे सुरक्षा प्रदान करें। और साथ ही युवती का कहना है कि मधु मरावी सहा उपनिरीक्षक थाना मंडला के इस कृत्य की उचित जांच करते हुए और विधिसम्मत कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही पीड़ित महिला ने सी एम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई है।अब देखा यह क्या इस पीड़ित महिला की सुनवाई होगी या फिर फ़ाइल धूल खाती रहेगी है। यह विचारणीय विषय है।

No comments:

Post a Comment