रेवांचल टाईम्स - स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद जी वर्मा (उपाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मडवा ) का आकस्मिक निधन दिनांक 24 /01/2013 को हो गया था उनकी स्मृति में प्रति वर्ष कोई ना कोई कार्य किया जाता है इस वर्ष उनकी पत्नी एवं पुत्रों के द्वारा मृत्युंजय महादेव मंदिर मड़वा,शासकीय स्कूल मड़वा, मोक्ष धाम मड़वा में सीमेंट की कुर्सियों का दान एवम वृक्षारोपण किया गया जिसमें गांव के सभी लोग उपस्थित हुए जिसमें स्वर्गीय जगदीश प्रसाद वर्मा को सभी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा गांव में किए गए सार्वजनिक कार्यों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में कुसुम बती बाई, मुकेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, संगीता वर्मा,समस्त वर्मा परिवार सहित ग्रामीण उपस्थित हुए।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment