BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निक्कमा साबित हो रहा नवेगांव मकरिया सरपंच, भर बारिस में पीने के पानी को तरस रहे ग्रामवासी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

निक्कमा साबित हो रहा नवेगांव मकरिया सरपंच, भर बारिस में पीने के पानी को तरस रहे ग्रामवासी...


रेवांचल टाईम्स - तहसील चौरई  मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर ग्राम पंचायत नवेगांव मकरिया के लोग मार्च महीने में ही बुंद-बुंद पानी को लेकर परेशान थे। जबकि इस वर्ष अच्छी बारिश होने के बाद भी इस माह में ही लोगो को जल संकट से जुझना पड़ रहा है । मार्च के महिने मे यह स्तिथि थी तो अप्रेल मई की हलाहल गर्मी मे क्या हाल होंगे । इस गांव के लोग पिने के पानी के लिए सुबह से ही पानी की तलास में गांव से कई कि.मी. दूर बाहर ट्युबवेलो पर पानी भरने पहुंच जाते है । जबकि ग्राम पंचायत के वासियो ने सरपंच चेनसिंह वर्मा यांत्रिकी विभाग एवं उच्च अधिकारियों को ग्राम में हो रहे जल संकट को लेकर कई बार अवगत कराया गया लेकिन समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है । दो हजार की आबादी वाला नवेगांव मकरिया ग्राम इस समय जल संकट से जुझ रहा है । यहां पर पंचायत द्वारा 3 ट्यूबवेल खनन करवाया गया था । इसमे एक ट्यूबवेल ही काम चल रहा है। बाकी में उसमें भी पानी नही निकला ।



यहां के सभी जल स्त्रोत एक-एक करके बन्द हो चुके है । नल जल योजना भी कभी बन्द पड़ी जाती है इससे लोगो को तीन से चार किमी पेदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है । इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों का कहना है  सरपंच चेनसिंह वर्मा को कई बार कहा गया परन्तु सरपंच के द्वारा आज तक किसी प्रकार की सुध नही ली गई है जनपद सी ई ओ साहब को भी इस समस्या से अवगत कराया था । लेकिन इस  ग्राम में की जल संकट की समस्या का समाधान आज तक नही हो पाया ।


गांव वाले ही गांव वालों को अपने ट्यूबवेल से दे रहे पानी-


 जबकि ग्राम पंचायत द्वारा उक्त व्यक्ति को बिजली बिल का भुगतान भी नही किया जा रहा है । यह व्यक्ति निशुल्क पानी की सेवा दे रहा है । यहां पर पानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रहती है ।



नल जल योजना ठप-


ग्राम में पानी सप्लाई के लिए लाखो की लागत की नल जल योजना संचालित हो रही थी । लेकिन जिस जल स्त्रोतो से यें योजना संचालित हो रही थी वह सभी दिसम्बर माह में ही बन्द हो चुके है । इस कारण से गांव की नल जल योजना बन्द पड़ी है । जिसकी शिकायत गांव के लोगो ने उच्च अधिकारियों को भी कि थी । इसके बाद भी इस समस्या का समाधान नही किया गया । ग्राम में लाखो रुपये की लागत से बनाई नल जल योजना बनी हुई है 

        नवेगांव मकरिया सचिव राजेन्द्र श्रीवास का कहना हमारी हड़ताल चल रही है में कुछ नही कर सकता जिनको पानी चाहिए वो अपनी व्यवस्था खुद करे

        जनपद पंचायत चौरई सी ई ओ जे पी ठेपे का कहना है कि में पी एच ई इंजीनियर से बात कर के ग्राम की नल जल व्यवस्था करता हूं।

No comments:

Post a Comment