BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में रक्तदान शिविर का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में रक्तदान शिविर का आयोजन...



रेवांचल टाईम्स - बी.पी. शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छिन्दवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान ए.के. गोयल अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, छिन्दवाड़ा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के श्रीमान प्रदीप कुमार वरकड़े अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के सहयोग से तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के तत्वाधान में न्यायालय परिसर चौरई में रक्तदान शिविर का आयोजन भरी बारिश होने के दौरान भी अधिवक्तागण एवं आमजन की सहभागिता से सफलतापूर्वक किया गया।

उक्त रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रदीप कुमार वरकड़े अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान करते हुए किया गया। प्रदीप कुमार वरकड़े द्वारा बताया गया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जीवन रक्षक के रूप में रक्तदान अवश्य करना चाहिए जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवन रक्षा हेतु चिकित्सा के दौरान रक्त उपलब्ध हो सके। जिसके पश्चात अधिवक्तागण श्री ब्रजेश सिंह, हिरेश वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, राजेश साहू, पुलिस विभाग से महेश भावरकर, श्री राहुल पहाड़े एवं उनके साथीगण तथा श्री दीप लांजेवार सहित कुल 10 युनिट रक्तदान किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा की ब्लड बैंक की टीम द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई से डाॅ. कामिनी व उनकी सहयोगी पल्लवी जावरकर स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत रक्तदान कराया गया। 



उक्त रक्तदान शिविर में न्यायाधीश श्रीमति पुष्पा तिलगांम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्री एस.आर. वर्मा अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ, चौरई, श्री प्रवीण कुमार मर्सकोले व श्री उमेश पटेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं अन्य न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा पी0एल0व्ही0 देवेन्द्र मालवीय उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment