BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग रही थी लड़की, किसान पिता ने रोका पर नहीं मानी बात, फिर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग रही थी लड़की, किसान पिता ने रोका पर नहीं मानी बात, फिर...



उत्तर प्रदेश के बदायूं में परिवार की इज्जत बचाने के नाम पर एक पिता ने कथि तौर पर अपनी 17 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रही थी. आरोपी पिता किसान है, जिसने सोमवार रात अपनी बेटी को एक युवक के साथ जाते हुए पकड़ लिया और उसे रोकने की कोशिश की. फिर गुस्से में आकर देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी क्योंकि उसने बात मानने से इनकार कर दिया था. घटना बिलसी थाना क्षेत्र के परोली गांव की है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी और अपने पति को गिरफ्तार करा दिया. बिलसी के सर्कल ऑफिसर अनिरुद्ध सिंह ने कहा, ‘परिवार की इज्जत बचाने के लिए शख्स ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. उसे उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, वह इस अपराध की गवाह थी. हमने पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं.’

पुलिस ने कहा कि आदमी ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है, और आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसके खिलाफ देसी पिस्टल ले जाने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी लगाई गई है. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह स्कूल ड्रॉपआउट थी. कथित तौर पर वह 21 वर्षीय स्थानीय युवक के साथ दो साल से रिश्ते में थी. दोनों एक ही समुदाय के थे. युवा जोड़ा शादी करना चाहते थे लेकिन उसके पिता रिश्ते के खिलाफ थे, हालांकि उनकी मां ने उनका समर्थन किया.

No comments:

Post a Comment