रेवांचल टाइम्स - कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरीके से नैनपुर में ऑक्सीजन की कमी से पूरा नगर प्रभावित रहा है। वही नैनपुर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की मशीनें आज पहुंच गई है। इसके पहले सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुका है।भारत सरकार द्वारा डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के निर्देशन पर सतीरथ हाईवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण नैनपुर में किया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री केयर फंड द्वारा सवा करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर लहर में आपातकालीन परिस्थिति को निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा यह प्लांट तैयार किया गया है। मशीनें प्लांट में स्थापित कर दी गई है। वही हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लाइन भी पूरी तरह से बिछा दी गई है। और ईसे प्लांट से जोड़ कर जल्द शुभारंभ कर दिया जाएगा। आज मंडला विधायक देव सिंह सैयाम ने विधिवत पूजा अर्चना कर इस प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। नैनपुर के लिए यह सौगात निश्चित रूप से भविष्य में नगर वासियों के लिए एक जीवनदायिनी का कार्य करेगी.
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment